राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या, गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी

जयपुर. राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार दिनदहाड़े 3 बदमाशों ने गोगामेड़ी पर गोलियां चलाईं, फिर भाग निकले। गोगामेड़ी को मेट्रो मास हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गोगामेड़ी के साथ घटना के दौरान मौजूद गार्ड अजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गार्ड की ओर से की गई फायरिंग में एक बदमाश की भी मौत हो गई। गैंगस्टर रोहित गोदारा ने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की।

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गोली मारने का सीसीटीवी। - Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *