BJP सरकार बनते ही ग्वालियर में 5 हजार करोड से अधिक के विकास कार्यों को मिलेगी गति

ग्वालियर. शहर में 5 हजार करोड से अधिक के विकास कार्य वर्तमान में चल रहे है। इसमें अधिकतर कार्यों को 2024 के लोकसभा चुनाव तक पूर्ण करने और लोकार्पण कराने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन मप्र में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के दौरान बजट की कमी और विभिनन कारणों के चलते कार्यों की गति धमी हो गई थी। अधिकारी कयास लगा रहे थे कि अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो केंद्र से मिलने वाली राशि में विलंब होगा और मप्र सरकार भी इन कार्यों को पूरा करने पर अधिक ध्यान नहीं देगी। वहीं दूसरी तरफ भाजपा की सरकार बनती है तो बजट की कमी नहीं रहेगी और सरकार बनते ही विकास कार्य रफ्तार पकडेंगे। अब भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में आ गई है। इसलिए विकास कार्यों को पंख लगेंगे और समय सीमा में कार्य पूरे किए जाएंगे। 2003 से सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार ने ग्वालियर चंबल संभाग में विकास के उद्देश्य से अपने खजाने खोल दिए। केंद्र और मप्र की सरकार ने हजारों करोड के प्रोजेक्ट ग्वालियर में शुरू किए। हालांकि अधिकतर बडे प्रोजेक्ट 2018 में पराजय मिलने और 2020 में फिर से सत्ता में वापस आने के बाद शुरू किए गए। अब इन विकास कार्यों को पूरा करने लगातार मॉनिटरिंग भी की जा रही है लेकिन 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान विकास कार्यों की रफ्तार धीमी हो गई थी। कई प्रोजेक्ट रूके हुए थे तो कुछ की गति सुस्त हो गई थी। वहीं कई ऐसे भी काम थे जिनका भूमिपूजन हो गया था लेकिन टेंडर ही नहीं हुए लेकिन अब इन सभी प्रोजेक्ट को गति मिलेगी।
इन कार्यों के खुलेंगे टेंडर
चंबल से पाली लाना- 376 करोड का प्रोजेक्ट, भूमि पूजन, तीसरी बार लगा टेंडर, आचार संहिता में नहीं खुला अब खुलेगा।
एलीवेटेड रोड का दूसरा चरण- 926 करोड का प्रॉजेक्ट, भूमि पूजन हुआ, नहीं हुआ टेंडर, अब होगा।
एनीमल इंसीनेंटर का टेंडर- लागत 5 करोड, टेंडर लगे, अब खुलेंगे।
फाइन आर्ट कॉलेज, अचलेश्वर- 6 करोड लागत, टेडर लगे नहीं खुले, अब खुलेंगे।
कन्वेंशन सेंटर– 42.34 करोड लागत, टेंडर लगे, खुले नहीं, अब खुलेंगे।
गांधी रोड सौंदर्यीकरण- लागत 9 करोड, टेंडर लगे, खुलेंगे नही।
चौराहों पर यातायात प्रबंधन के लिए सुधार- 3.5 करोड लागत, टेंडर लगे, खुलेंगे नहीं, अब खुलेंगे।
चोराहों का सौंदर्यीकरण- अचलेश्वर, पडाव, इंदरगंज चौराहा, लागत 3 करोड, टेंडर लगे, खुलें नहीं, अब खुलेंगे।
ननि संग्रहालय जीर्णोद्वार- 9 करोड, टेंडर लगे, अब खुलेंगे।
ननि विद्युत विभाग- 5 टेंडर लगे, अब खुलेंगे।
ननि पीआईयू सेल- 7 टेंडर लगे, खुलें नही।
ननि राजस्व विभाग- पशु उठाने का टेंडर लागत, 1 करोड 25 लाख, टेंडर लगे, अब खुलेगा।
ननि राजस्व विभाग- महाराज बाडा पार्किंग, टेंडर लगे, अब खुलेंगे।
सीवर संधारण- 2 टेंडर लगे, आचार संहिता में अटके, अब खुलेंगे।
ननि पीएचई विभाग- 29 टेंडर लगे, अब खुलेंगे।
ननि वर्कशॉप- 29 टेंडर लगे, अब खुलेंगे।
निर्माण कार्यों के टेंडर
महाराज बाडे पर नगर निगम मुख्यालय का संधारण 4.54 करोड में होगा।
एमएलबी कॉलेज की इमारत का संधारण 2.96 करोड में होगा।
फसाड लाइटों का संधारण 8.96 करोड में होगा।
गार्वेज ट्रांस्फर स्टेशनों पर 10.5 करोड में होगा निर्माण।
गार्बेज ट्रांसफर स्टेशनों का मेंटेनेंस 3.49 करोड में होगा।
वॉटर बॉडी से कचरा सफाई के लिए 1.85 करोड की लागत से मशीन खरीदेंगे।
स्मार्ट सिटी द्वारा 5.28 करोड की लागत से स्मार्ट वॉशरूम बनाए जायंगे।
स्मार्ट सिटी कर रही यह कार्य
गेडेंवाली सडक, लागत 3 करोड
गोला का मंदिर से महाराज पुरा एयरपोर्ट तक सर्विस लेन, लागत 15 करोड।
जडेरूआ बांध की सडक, लागत 8.5 करोड।
तानसेन आरओबी की सडक 1.8 करोड।
फूलबाग से हजीरा चौराहे तक सडक, 13 करोड (नगर निगम को पैसा दिया)।
निर्माणाधीन सडकों की गति होगी तेज
गांधी रोड सडक का सौंदर्यीकरण लागत 10 करोड (नगर निगम को पैसा दिया)।
नाका चन्द्रवदनी से रेलवे पुल तक, लागत 3.95 करोड।
कलेक्ट्रेट तिराहे से रेलवे ट्रेक तक, लागत 9.46 करोड।
चार नंबर रेलवे प्लेट फार्म से हजीरा होते हुए पडाव तक, लागत 9.94 करोड।
कलेक्ट्रेट से अलापुर चौराहे तक, लागत 9.94 करोड रुपए।
गुढा गुडी के नाके से चिरवाई नाके तक, लागत 9.97 करोड रुपए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *