करांची बनाना चाहते हो-नये नवेले विधायक महंत बालमुकुंद
जयपुर. राजस्थान में भाजपा के चुनाव जीतते ही राजधान जयपुर के हवामहल सीट से चुनाव जीते नये नवेले विधायक बालमुकुंद आचार्य फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। बिना लायसेंस के चल रहे नॉनवेज फूड स्टॉल और होटलों को लेकर उन्होंने मोर्चा खोल दिया है। अब उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
नॉनवेज फूड स्टॉल को बंद कराने का अल्टीमेटम देने के बाद बालमुकुंद अपने समर्थकों के संग अपराकाशी इलाके में एमएम खान नाम के होटल के सामने पहुंच गये और वहां होटल मालिक से लायसेंस मांगने लगे। इस बीच उन्होंने कहा है कि यह अपराकाशी है। इसे कारांची बनाना चाहते हो, बाबा बवाल है।
ना खाऊंगा ना खाने दूंगा-बालमुकुंद आचार्य
एमएम खान होटल के बाहद पहुंचे आचार्य बालमुकुंद ने कर्मचारियों से कहा है कि कहां है लायसेंस दिखाओ लायसेंस, सुनो उसमें कोताही मत करना, दिमाग से निकाल देना, मैं मिठाई खाने वाला नहीं हूं। ना खाऊंगा ना खाने दूंगा एक पर्सेंट भी दिमाग में यह मत रखना, एक के पास भी लायसेंस नहीं है आगे कब्जा कर रखा है। यहां टूरिस्ट कैसे आयेगा। गंध मचा रखी है। करांची बनाना चाहते हो, यह अपराकाशी है। आंखें बिलकुल मत दिखाना, बाबा बवाल है।
