MP में मुख्यमंत्री का नाम तय, 2 उपमुख्यमंत्री भी बनाए जाएंगे
नई दिल्ली. चुनाव के बाद अब सबसे बड़ा सवाल है कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा। सूत्रों के अनुसार, तीनों राज्यों में मुख्यमंत्री के नाम तय हो चुके हैं। बीजेपी आलाकमान की तरफ से फाइनल मुहर भी लग चुकी है। हालांकि मुख्यमंत्रियों के नामों का ऐलान होने से पहले सियासी अटकलों का भी बाजार गरम है। इसके साथ ही यह भी फैसला किया गया है कि तीनों राज्यों में उप मुख्यमंत्री भी बनाए जाएंगे।
2024 को ध्यान में रखकर तय किए गए सीएम ने नाम
बीजेपी ने राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए मुख्यमंत्री के नाम तय कर लिए हैं। सूत्रों से खबर है कि बीजेपी आलाकमान की तरफ से फाइनल मुहर भी लग चुकी है। 2024 लोकसभा चुनाव और भविष्य के नेतृत्व को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। इसके साथ ही तीनों राज्यों में उपमुख्यमंत्री भी बनाए जाएंगे।
भविष्य के नेतृत्व के लिए बनाए जाएंगे उपमुख्यमंत्री
मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह मुख्यमंत्री बने रह सकते हैं लेकिन, भविष्य के नेतृत्व को तैयार करने के लिए 2 उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। उसी तरह राजस्थान में भी वसुंधरा को सीएम बनाया जा सकता है। यहां भी एक या दो उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। छतीसगढ़ में रेणुका सिंह सीएम बन सकती है, जो महिला के साथ साथ आदिवासी नेता है। यहां पार्टी एक अनुभवी नेता को उपमुख्यमंत्री बना सकती है।
