हजीरा के सिविल अस्पताल पहुंचे सीएमएचओ, निरीक्षण में दिये आदेश

ग्वालियर. विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद अब प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। सोमवार को कलेक्टर ग्वालियर अक्षयकुमार सिंह के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. आरके राजौरिया ने सिविल हॉस्पिटल हजीरा का निरीक्षण किया है। प्रशासन को भी अब समझ आ गया है कि भाजपा वापिस सरकार में आ गयी है और ऊर्जामंत्री तोमर पॉवरफुल हो गये हैं। इस हॉस्पिटल में उनकी विशेष रूचि है। यही वजह है कि सीएमएचओ राजौरिया अस्पताल पहुंचे।
यहां उन्होंने मरीजों के लिये बेड से लेकर साफ-सफाई के साथ ही निर्माण कार्यो का जायजा लिया। सीएमएचओ ने व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये हैं। इस मौके पर डॉ प्रशांत नायक के अलावा डॉ. जेपीएस कुशवाह जिला मीडिया अधिकारी आईपी निवारिया उपस्थित थे।
निरीक्षण में दिये निर्देश
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आरके राजौरिया ने सोमवार को सिविल अस्पताल हजीरा का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्था प्रभारी डॉ. प्रशांत नायक से NCC क्लीनिक, लेव, आई ओटी, सीटी स्कैन मशीन व आंखो के उपकरण व ऑपरेशन, डेंटल क्लिनिक की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की और यहां कुछ कमियों को दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्यों के साथ वार्डो का निरीक्षण किया एवं आवश्यक सुझाव दिये। उन्होंने संस्था प्रभारी डॉ प्रशांत नायक को निर्देशित किया कि सिविल अस्पताल हजीरा में जिन भी उपकरण या सामग्री की आवश्यकता हो तो तत्काल मुझे प्रस्ताव बनाकर भेज दें, जिससे डिमांड वरिष्ठ कार्यालय को भेजी जा सके।
हर उपकरण का अलग से हो रजिस्टर
सीएमएचओ डॉ. आरके राजौरिया ने सिविल अस्पताल हजीरा के निरीक्षण के दौरान स्टोर कीपर त्यागी को आदेशित किया है कि सिविल अस्पताल में जितने भी उपकरण है। उनका अलग से रजिस्टर बनाया जाये। जिससे कोई भी बात को समझने के लिये रजिस्टर में न उलझना पड़े। एक उपकरण का एक रजिस्टर होने पर आसानी से पूरी डिटेल मिल जायेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *