जीवाजी विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय के पर्यटन विभाग के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को सोनागिर और झांसी का शैक्षणिक भ्रमण किया। सोनागिर में छात्रों ने धार्मिक और पुरातात्विक धरोहरों को देखा एवं मंदिर की मूर्तियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।वहीं झांसी के किले और म्युजिअम का भ्रमण कर विद्यार्थी उत्साहित दिखाई दिए।इस भ्रमण से छात्रों में निश्चित ही पर्यटन को विकसित करने की संभावनाएं मजबूत होंगी।शैक्षणिक भ्रमण का संचालन डॉ.कृष्णा सिंह व डॉ.शिप्रा सिंह चौहान ने किया।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो.राधा तोमर ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां छात्र छात्राओं के बौद्धिक और कौशल विकास के लिए अतिआवश्यक हैं। इस मौके पर डॉ.कृष्णा सिंह नरवरिया, डॉ.सीबी सिंह, डॉ.शिप्रा सिंह चौहान, डॉ.नेहा शर्मा, वंदना शुक्ला सहित छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *