पंचायतों में उप चुनाव के लिये जनपद पंचायतवार रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त 

ग्वालियर – जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में रिक्त हुए पदों का उप चुनाव सम्पन्न कराने के लिये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) अक्षय कुमार सिंह ने रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर जिले के सभी जनपद पंचायतों के लिये रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत डबरा के विभिन्न ग्राम पंचायतों में उप चुनाव कराने के लिये प्रभारी तहसीलदार डबरा विनीत गोयल को रिटर्निंग अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जनपद पंचायत डबरा के सहायक यंत्री रामभजन धाकड़ व ग्रीस भटेले यहाँ के सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाए गए हैं। इसी तरह जनपद पंचायत घाटीगाँव के लिये तहसीलदार दिनेश चौरसिया को रिटर्निंग अधिकारी और नायब तहसीलदार आरके बरेलिया व खंड पंचायत अधिकारी घाटीगाँव ओमप्रकाश चौपड़ को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जनपद पंचायत भितरवार के अंतर्गत उपचुनाव कराने के लिये तहसीलदार मस्तराम गुर्जर को रिटर्निंग अधिकारी और नायब तहसीलदार राकेश वर्मा व उपयंत्री वाय एस परिहार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। जनपद पंचायत मुरार के अंतर्गत उप चुनाव के लिए तहसीलदार दिव्य दर्शन शर्मा को रिटर्निंग अधिकारी और नायब तहसीलदार विजय कुमार शर्मा व दीपेश धाकड़ को सहायक रिटर्निंग अधिकारी की जवाबदेही सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *