CM बनने के सवाल पर बोले शिवराज, पार्टी तय करेगी कहां काम करना है
भोपाल. मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत मिला है। इसके बाद अब प्रदेश में मुख्यमंत्री के फेस को लेकर भी चर्चा होने लगी है। जहां एक तरफ शिवराज सिंह के पांचवी बार मुख्यमंत्री बनने के आसार है तो वहीं अन्य नामों को लेकर भी अटकलों का दौर शुरू हो गया है। इसी बीच सीएम शिवराज ने उनके दोबारा मुख्यमंत्री बनने को लेकर बयान दिया है। सीएम शिवराज ने कहा कि भाजपा तय करेगी कि मुझे कहां काम करना है। मैं सीएम पद के बारे में नहीं सोचता मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं। इसके साथ ही उन्होंने दलों के गठबंधन पर कहा कि भाजपा दक्षिण में भाजपा मजबूत हो रही है किसी को इस गठबंधन पर यकीन नहीं है।
शिवराज प्रबल दावेदार
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में तमाम अटकलों के बीच भाजपा ने बडी जीत हासिल की है। पार्टी ने 163 सीटें अपने नाम की है। पार्टी की इस जीत के पीछे की वजह लाडली बहना योजना और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरों को बताया जा रहा है। इसके साथ ही सीएम शिवराज ने भी चुनाव में काफी पसीना बहाया था। उन्होंने करीब 116 सभाएं की थी। वहीं जब भाजपा को बडी जीत मिली है ऐसे में शिवराज सीएम पद के सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे है।
