पोहरी से बीजेपी विधायक प्रीतम के बेटे पर FIR

ग्वालियर. शिवपुरी से पोहरी से भाजपा नेता प्रीतम लोधी को विधायक बने अभी कुछ ही घंटे हुए हैं। लेकिन वह एक बार फिर से चर्चा में है। इस बार बेटे दिनेश लोधी की वजह से सुर्खियों में है। चुनावी रंजिश के चलते प्रीतम के बेटे ने एक युवक का धमकाया है। बोला है पापा विधायक बन गये हैं अब बोल तेरा क्या होगा। तू अपने पैरों पर चल पायेगा। धमकी रविवार की रात 10 बजे दी गयी है। धमकी के शिकार युवक ने धमकी की ऑडियो रिकॉर्डिंक पर पुरानी छावनी थाना में शिकायत की है। जिस पर पुलिस ने धमकाने वाले पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्या है पूरा मामला
पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी सिकंदर सिंह यादव पुत्र जण्डेल सिंह यादव ने रविवार रात को ही पुरानी छावनी थाना पहुंचकर शिकायत की है कि बीती रात पौने दस बजे उसके मोबाइल पर कॉल आया। कॉल दिनेश सिंह लोधी निवासी जलालपुर का था। कॉल रिसीव करते ही दिनेश सिंह ने उसे धमकी दी थी कि अब उसके पिता विधायक बन गए हंै और अब उसे कौन बचाएगा। ना उसके हाथ सुरक्षित रहेंगे और ना पैर। धमकाने वाले ने यह भी कहा कि क्या अब वह अपने पैरांे पर चल पाएगा। धमकी के शिकार युवक ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने उनकी एक ना सुनी। धमकी के शिकार युवक पूरी बातचीत की रिकॉर्डिंग की है जिसे पुरानी छावनी थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने सिकंदर की शिकायत पर और ऑडियो टेप को आधार बनाकर पुलिस ने धमकाने का मामला दर्ज कर लिया है।
चुनावी रंजिश है
सिकंदर यादव से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश की चुनावी रंजिश है। जब दिनेश ने पार्षदी का चुनाव लड़ था। उस वक्त चुनाव में खिलाफ जाने पर सिकंदर से उसका झगड़ा हुआ था। उसी वक्त से यह विवाद चला रहा है। अब जब पोहरी से दिनेश के पिता विधायक बन गये तो उसने कॉल कर धमकाया है। जब इस मामले में विधायक पुत्र से बात करने की कोशिश की गयी तो उनका नम्बर बंद आ रहा था।

पुलिस का कहना
इस मामले में पुरानी छावनी थाना पुलिस का कहना है कि धमकी शिकायत दिनेश लोधी के खिलाफ आई थी। जिस पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *