किसी भ्रम में मत रहना, मैं लौटकर आऊंगा, यह वादा है-डॉ. नरोत्तम मिश्रा

दतिया. अभी हाल ही हुए में विधानसभा चुनाव 2023 में दतिया से भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्त्ताओं का आभार जताया । 2023 के विधानसभा चुनाव के जो नतीजे आये उससे पूरा देश आश्चर्यचकित हो गया है। प्रचंड बहुमत हासिल कर भाजपा ने जितना चौंकाया है उतना ही दतिया से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की हार ने चौंकाया है। डॉ0 नरोत्तम मिश्रा की हार ने चौंकाया है। डॉ. नरोत्तम मिश्रा पिछले 30 सालों से चुनाव जीतते आ रहे थे। इस बार उनके विजयी रथ को ब्रेक लग गया।
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में अपने समर्थकों के साथ चिर-परिचित अंदाज में कहा कि मैं आप सबको आश्वस्त करना चाहता हूं, उन्होंने कहा कि सरकार आपकी, ललकार आपकी और दररार भी आपकी। उन्होंने कहा कि किसी किंचित भ्रम में मत आ जाना, समुद्र का पानी उतरता देख किनारे पर घर मत बना लेना। मैं लौट के आऊंगा। यह वादा है कि आप भी जानते हो मैं ज्यादा देर शांत रहने वाला जीव नहीं हूं, लेकिन उनको अवसर देना चाहिये। मेरे कार्यकर्त्ता मेरे प्राणों से प्यारा तब भी था अब भी है। तब आपको लगता होगा कि मैं चुनाव के कारण कह रहा हूं। मित्रों सच में कार्यकर्त्ताओं मेरे प्राण बसते हैं, मैं जीतू या हारू। यह तय मानकर चलना।
शिवराज सरकार की संकटमोचक की भूमिका में रहे नरोत्तम
गृहमंत्री डॉ0 नरोत्तम मिश्रा ने हमेशा सरकार के संकटमोचक की भूमिका निभाई है। सदन के अंदर हो, सड़क पर हो। वह हमेशा विपक्ष पर करारा हमला करते रहे और विपक्ष के मंसूबों पर पानी फेरते रहे हैं। उनकी बेबाकी और हाजिर जबावी से विपक्ष के हौंसले पस्त होते आये हैं। सरकार के प्रवक्ता के रूप में हर विषय पर गंभीरता से सरकार का पक्ष रखा और विपक्ष को करारा जबाव भी दिया। सदन में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव हो या फिर विपक्ष के आरोप, वह हमेशा मुखर रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *