मिजोरम में शुरू हुई मतगणना
मिजोरम. विधानसभा चुनाव परिणाम सोमवार 4 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। पहले रिजल्ट 3 दिसंबर को घोषित होने वाला था लेकिन चुनाव आयोग ने तारीख में संशोधन कर दिया। राज्य में विधानसभा की 40 सीट है। कुल 174 उम्मीदवार मैदान में उतरे है। यहां 7 नवंबर को मतदान हुआ था। मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है।
मिजोरम में कुल 40 विधानसभा सीट है और किसी भी दल को बहुमत प्राप्त करने के लिए 21 सीटें प्राप्त करना होगी। यहां मुख्य मुकाबला एमएनएफ, कांग्रेस और जेडपीएम के बीच है।
