रात में बढ़ रहा है तापमान, दिन में पारा 25 डिग्री और शाम को बदरा

ग्वालियर. समुद्री तूफान धीरे-धीरे डवलप हो रहा है और 3-4 दिसम्बर को तमिलनाडु में हिट करेगा। यही वजह है कि पिछले कुछ दिनों से दक्षिण, दक्षिण पूर्वी हवा आ रही और आद्रता भी बढ़ गयी है। वर्तमान में जहां रात का पारा बढ़ा है। वहीं दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास ठहरा हुआ है।
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि 6 दिसम्बर से तापमान में बदलाव की उम्मीद है और इसके बाद रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि शनिवार को न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। यह सामान्य से 8.6 ज्यादा था।
6 घंटे 23 डिग्री पर रहा दिन का पारा
दिन में बादलों के छाए रहने से दिन का पारा ऊपर की ओर नहीं जा पा रहा है। सुबह 11:30 से लेकर शाम को 5:30 बजे तक दिन का पारा 23-24 डिग्री के ईर्द-गिर्द रहा। इसके कारण दिन के वक्त सर्दी महसूस होती रही।
रात पारा अभी बढ़ेगा
बंगाल की खाड़ी में समुद्री तूफान बन रहा है। यह तमिलनाडु को हिट करेगा। इन सब कारणों के चलते आद्रता भी बढ़ी हुई है। तूफान का असर छह दिसंबर तक खत्म होगा। तब कहीं रात का पारा नीचे जाएगा।
डॉ. डीपी दुबे, मौसम वैज्ञानिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *