भितरवार से भाजपा के मोहन सिंह राठौर जीते

ग्वालियर. ग्वालियर की 6 विधानसभा सीटों के लिए रविवार सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। MLB कॉलेज में सभी छह विधानसभा के लिए 112 टेबल पर मतगणना की जा रही है। पहला रिजल्ट भितरवार से आया है। यहां भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह राठौर ने कांग्रेस के लखन सिंह को 22,695 वोट से हराया है। ग्वालियर सीट पर मंत्री प्रदुम्मन सिंह, ग्वालियर दक्षिण से नारायण सिंह आगे चल रहे हैं। डबरा सीट पर कांग्रेस के सुरेश राजे 1023 वोट से आगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *