केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते हारे, मंत्री नरोत्तम, कमल पटेल पीछे
भोपाल. मंडला जिले की निवास सीट से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते चुनाव हार गए हैं। 19 राउंड हुई काउंटिंग में वे 9723 वोटों से पीछे रहे। हालांकि, उनकी हार की आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है। लहार से नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह भी पीछे चल रहे हैं। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री और दतिया से बीजेपी प्रत्याशी भी पीछे चल रहे हैं।

