हंदवाड़ा में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

जम्मू कश्मीर. पुलिस ने सुरक्षाबलों के साथ एक संयुक्त अभियान में लश्कर ए तैयबा दो आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया है। हंदवाडा में एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड किया है। हंदवाडा पुलिस, भारतीय सेना और सीआरपीएफ की टीमों ने इस टीआरएफ के इस आतंकी मॉड्यूल से बडी मात्रा में हथियार बरामद किया है। हंदवाडा पुलिस ने बताया है कि दोनों ही आतंकी सहायक टूटीगुंड हंदवाडा के निवासी है। पुलिस ने इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसकी जांच शुरू भी कर दी है।
वहीं पुलवामा में जम्मू और कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और सीआरपीएफ ने संयुक्त आतंकरोधी कार्रवाई में एक आतंकी मार गिराया है। कश्मीर में पुलवामा के अरिहाल गांव में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड अभी भी जारी है। यह आतंकी शोपिया का रहने वाला था और इसका नाम कैफियत आयूब था। यह अक्टूबर 2024 में लश्कर ए तैयबा आतंकी संगठन में शामिल हुआ था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *