4 महीने बाद पाकिस्तान से भारत लौटी अंजू

भिवाडी (अलवर). पाकिस्तान जाकर अपने प्रेमी से निकाह करने वाली अंजम (35) करीब 4 महीने बाद भारत लौट आई है। अंजू बुधवार को अटारी-वाघा बॉर्डर की सीमा की तरफ से भारत में दाखिल हुई। अंजू को फिलहाल बीएसएफ कैंप में रखा गया है। यहां मीडिया से बातचीत में उसने कोई भी कमेंट करने से मना कर दिया। हालांकि इतना जरूर कहा मैं खुश हूं। अंजू राजस्थान में अलवर जिले के भिवाडी में अपने पति अरविंद और दो बच्चों के साथ रहते थी। वह टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान घूमने गई थी लेकिन बाद में पता चला कि वह खैबर पख्तूनख्वा में रहने वाले नसरूल्लाह से मिलने गई है। पाकिस्तान में उनके प्री वेडिंग शूट और निकाह की फोटो भी सामने आई थी।

पाकिस्तान से लौटकर अमृतसर (पंजाब) में अटारी बॉर्डर पर पहुंची अंजू। 25 जुलाई को खबर आई थी कि उसने पाकिस्तानी प्रेमी से शादी कर ली है। - Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *