एनडीपीएस के अपराधों में विवेचना -पुलिस अधिकारियों से कहा कि यह एक गंभीर विषय है-जयदीप प्रसाद

ग्वालियर। पुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार ग्वालियर में ग्वालियर-चम्बल जोन के जिलों के पुलिस अधिकारियों के लिये ‘‘एनडीपीएस एक्ट के अपराधों में गुणात्मक अनुसंधान मेें विवेचकों एवं पर्यवेक्षण अधिकारियों की भूमिका’’ विषय पर एक दिवसीय प्रषिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यषाला का शुभारंभ नारकोटिक्स पुलिस एडीजीपी मुख्य अथिति जयदीप प्रसाद, द्वारा किया गया। इस कार्यशाला में डी.श्रीनिवास वर्मा, एडीजीपी ग्वालियर सुषांत सक्सेना, एडीजीपी कुमार सौरभ, डीआईजी अमित सिंह, डीआईजी नारकोटिक्स, राजेष सिंह चंदेल, विभिन्न जिलों से आए विवेचना अधिकारी उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम एडीजीपी ग्वालियर जोन ने मुख्य अतिथि एडीजीपी नारकोटिक्स पुलिस का पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया, तद्उपरान्त डीआईजी नारकोटिक्स ने एडीजीपी ग्वालियर जोन का स्वागत किया गया, उपस्थित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया।एक दिवसीय प्रषिक्षण कार्यषाला की रूपरेखा से अवगत कराया।

इस अवसर पर उन्होने उपस्थित पुलिस अधिकारियों से कहा कि यह एक गंभीर विषय है और वर्तमान समय में पुलिस को तकनीकी रूप से दक्ष होने के साथ ही नवीन कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी होना आवष्यक है, इसके लिये ही यह प्रषिक्षण कार्यषाला आयोजित की गई है, आप सभी अधिक से अधिक इसका लाभ उठाएं। ग्वालियर पुलिस द्वारा पूर्व में भी इस प्रकार की कार्यषालाओं का आयोजन किया गया है जिससे अनुसंधान में विवेचकों को निष्चित ही लाभ हुआ होगा।
नारकोटिक्स पुलिस मुख्यालय भोपाल एडीजीपी मुख्य अथिति जयदीप प्रसाद ने उपस्थित प्रतिभगियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में ड्रग्स के उपयोग से युवा पीढ़ी का भविष्य बर्बाद हो रहा है और इसका प्रभाव परिवार के साथ ही समाज पर भी व्यापक रूप से पड़ रहा है। इसलिए एनडीपीएस के प्रकरणों में विवेचना अधिकारी द्वारा माननीय न्यायालय के निर्देषानुसार प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए। जिससे आरोपी को न्यायालय से सख्त सजा दिलाई जा सके। पुलिस अधिकारी को एनडीपीएस एक्ट की विवेचना के दौरान दो ही चीजों पर फोकस करना चाहिए सर्च और सीजर। पुलिस को ऐसे अपराधियों से दो कदम आगे की सोचना चाहिए और नवीन टेक्नोलाजी से स्वयं को लगातार अपडेट करते रहना चाहिए। नषे का कारोबार इंटनेषल स्तर पर हो रहा है जिसमें बड़े-बड़े ड्रग माफिया नषे के कारोबार में लिप्त हैं इसलिए नषा तस्करों की जड़ तक चोट पहुंचाना आवष्यक है। पुलिस अधिकारियों को एनडीपीएस संबंधी प्रकरणों की विवेचना काफी गंभीरता से करनी चाहिए क्योंकि कभी-कभी विवेचक द्वारा की गई एक छोटी सी चूक के कारण आरोपी न्यायालय से बरी हो जाता है। इसका प्रमुख कारण अनुसंधान के दौरान विवेचना का स्तर कमजोर होना होता है। इसलिए प्रत्येक पुलिस अधिकारी को एनडीपीएस प्रकरण की विवेचना करते समय उसका स्तर उच्च रखना चाहिए साथ ही सुपरविजन अधिकारियों को भी यह ध्यान रखना चाहिये कि विवेचना अधिकारी द्वारा प्रकरण में किसी प्रकार की कोई कमी तो नही छोड़ी है।
पुलिस अधीक्षक राजेष सिंह चंदेल ने कार्यक्रम के अंत में अपने उद्बोधन में कहा कि विवेचना पुलिस प्रणाली का एक महत्वपूर्ण अंग है इसलिए विवेचक को एनडीपीएस जैसे गंभीर अपराधों का अनुसंधान करते समय एक टीम की तरह कार्य कार्य करना चाहिए और एनडीपीएस प्रकरण के अनुसंधान के दौरान उसकी जड़ तक जाना चाहिए क्योंकि उसके स्रोत तक पहुंचकर आप उसकी चेन को तोड़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *