टनल में खुदाई का पूरा, 41 मजदूरों के पास पहुंची NDRF की टीम, जल्द निकाले जायेंगे मजदूर


उत्तरांखंड़. सिल्क्यारा-डंडालगांव टनल में 12 नवम्बर से फंसे 41 मजदूरों को थोड़ी देर में बाहर निकाला जायेगा। एसडीआरएफ की टीम टनल के भीतर स्ट्रैचर और गद्दा लेकर पहुंच गयी है। पहली एम्बूलेंस भी टनल के अन्दर पहुंच गयी है।
टनल का रेस्क्यू ऑपरेशन लगभग पूरा हो चुका है। किसी भी समय 41 मजदूर बाहर सकते हैं। रेस्क्यू टीमों ने मजदूरों के परिजनों से उनके कपड़े और बैग तैयार रखने के लिये कहा गया है। मजदूरों को निकालने के बाद उन्हें चिन्यालीसौड अस्पताल ले जाया जायेगा।
