बारामूला से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, 2 पिस्तौल, 5 ग्रेनेड जब्त
जम्मू-कश्मीर. बारामूला जिले में भारतीय सेना के हाथ बड़ी सफलता हाथ लगी है। सेना के जवानों ने बारामूला के उरी कस्बे में 2 संदिग्धों को पकड़ा है। इन दोनों के पास से सुरक्षाबलों को 2 पिस्तौल, 5 हैंड ग्रेनेड और अन्य युद्ध सामग्री बरामद हुई है। भारतीय सेना ने इसकी जानकारी दी है। यह दोनों संदिग्ध ऐसे समय पकड़े गये जब अनंतनाग में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 4 जवान शहीद हुए है।
अधिकारियों ने कहा है कि भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के जरिये दी गयी खुफिया जानकारी के आधार पर उरी, बारामूला में 14 सितम्बर को एक मोबाइल व्हीकल चेकपोस्ट स्थापित किये गये। इस चेकपोस्ट पर तैनात जवानों ने अब उरी में 2 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। इनके पास से 2 पिस्तौल, 5 हैंड ग्रेनेड और अन्य चुद्ध जैसी सामग्री बरामद हुई है। अधिकारियों ने बताया है कि मामले की जांच चल रही है।
