प्रेमिका के दरवाजे पहुंचे प्रेमी को लगी गोली, गोली किसने चलाई मामला संदिग्ध, जांच जारी

घायल से बातचीत करती पुलिस।ग्वालियर. एक 12वीं का छात्र शादीशुदा प्रेमिका के घर संदिग्ध हालात में गोली लगने से जख्मी हो गया है। घटना शुक्रवार की दोपहर झांसी रोड के देवनगर की है। पुलिस को खबर मिली थी कि छात्र ने प्रेमिका के घर पहुंचकर स्वयं को गोली मार ली है। जबकि घायल छात्र ने बोला है कि उसे उसकी महिला दोस्त के पति ने गोली मारी है। वह महिला के बुलाने पर पहुंचा था। लेकिन तभी पति ने हमला कर दिया। महिला दोस्त पूरा तमाशा देखती रही। पुलिस ने घायल को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया है। पुलिस ने जांच के लिये फोरेंसिक एक्सपर्ट सीनियर साइंटिस्ट अखिलेश भार्गव को भी घटनास्थल पर बुला लिया है। फोरेंसिक एक्सपर्ट की निगरानी में घायल के हैंडशॉप (केमीकल से हाथ धुलाना) कराये गये है। यदि छात्र ने गोली चलाई होगी तो उसके पर लगा गन पावडर इसमें आ जायेगा।
क्या है पूरा मामला
शहर के झांसी रोड नाका चन्द्रवदनी स्थित देवनगर निवासी 20 वर्षीय नीरज उर्फ विकास पुत्र कैलाश परिहार 12वीं का छात्र है। पास ही रहने वाली एक 25 वर्षीय शादीशुदा महिला से उसकी कुछ दिन पहले मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई थी। दोनों आपस में मोबाइल पर बातें किया करते थे। महिला के पति को जब इस दोस्ताना का पता लगा तो उसने विरोध किया। घायल नीरज के मुताबिक शुक्रवार दोपहर उस पर उसकी महिला दोस्त का फोन आया था और उसने मिलने के लिए घर पर बुलाया था। इसके बाद वह मिलने के लिए पहुंचा था। यहां कुछ देर बाद महिला दोस्त का पति आ गया और उसने कट्‌टे से उस पर फायर कर दिया। गोली उसके पेट में लगी और वह वहीं गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। वह बाहर की तरफ भागा और लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने घायल नीरज को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। हालांकि पुलिस को यह सूचना मिली है कि नीरज ने अपनी प्रेमिका के घर पर पहुंचकर हंगामा किया और खुद को गोली मार ली। उसके साथ दो युवक और भी थे। फिलहाल घायल का इलाज चल रहा है। उसने अपनी महिला दोस्त और उसके पति पर गोली मारने का आरोप लगाया है।
गोली किसने चलाई मामला संदिग्ध
छात्र को गोली कैसे लगी यह अपने आप में संदिग्ध लग रहा है। पुलिस को खबर मिली थी कि छात्र ने स्वयं को गोली मारी है। लेकिन जब पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची तो घायल ने महिला दोस्त के पति द्वारा गोली मारने की बात कहीं। मामला संदिग्ध नजर आया तो पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव की मदद ली। छात्र के एक हाथ में ग्लूकोज की बोतल के लिये ड्रिप सेट लगा था और दूसरा हाथ वह सिर के नीचे रखा था। किस पर उसके सीधे हाथ का एफएसएल अधिकारी ने हैंडशॉप कराया है। यदि गोली उसके हाथ से चली होगी तो पता चल जायेगा।
पुलिस बोली
इस मामले में टीआई झांसी रोड रशीद खान ने बताया है कि वह लड़का यहां घायल भर्ती हुआ है और उसका उपचार चल रहा है। गोली कैसे लगी उसकी जांच जारी है कार्यवाही में आगे पता चलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *