उत्तरकाशी की सिल्क्यारा टनल से जल्द मिलेगी खुशखबरी, ऑपरेशन अंतिम चरण में

उत्तरकाशी. सिल्क्यारा सुरंग में फंसी 41 जिन्दगियों को बचाने की जद्दोजहद जारी है। रात 9 बजे तक जल्द खुशखबरी मिलने की संभावना जताई है। पूरा देश 41 मजदूरों के बाहर निकलने के लिये पल-पल टकटकी लगाये इंतजार कर रहा है। लेकिन समय बढ़ता जा रहा है। टनल स्थल पर मौजूद 4 अधिकारियों की तरफ से अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं। उत्तराखंड सरकार के सचिव नीरज खैरवार ने बताया है कि कुछ परेशानियां और आयी है। वहीं एनएचआईडीसीएल के एमडी महमूद अहमद ने कहा है कि हमने 22 नवम्बर को 45 मीटर तक पाइप इंसर्ट कर दिया था और इसके बाद एक बाधा गार्डर के तौर पर हमारे सामने आयी। इसे गार्डर रिब्स कहते हैं। इसीलिये ऑगर मशीन को रोकना पड़ा हे।
हमने एक्सपर्ट्स बुलाये हैं। जिन्हें ऐसे इलाके में काम करने का अनुभव है। इसी कारण से हम गर्डर को काटने में कामयाब रहे। उन्होंने कहा है कि मैन्युअल जांच करने के बाद मशीन को फिर से तैयार करना होता है।
बाधाओं को किया पार
23 नवम्बर को एक हमारे सामने एक और हर्डल आया। छत से उपयोग करने वाली पाइप आ गयी। प्रवीन और बलविंदर ने पहले यह काम किया था और फिर उनकी टीम के लोग साथ आये। फिर ऑगर मशीन की ब्लेड्स को रिपेयर किया। इस दौरान ऑगर मशीन का जो प्लेटफार्म है। वह भी कमजोर हो रहा था। हमने उसी वक्त कांक्रीट का प्लेटफार्म तैयार किया और रॉक बोल्टिंग और ग्राउंडिंग की गयी। जब नयी पाइप की वेल्डिंग हो जायेगी और इसके बाद पाइप पुश करेंगे। अनुमान है कि अब कोई अड़चन न आये। उन्होेने बताया है कि कल शाम 4 बजे से प्लेटफार्म मजबूत करने का काम किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *