महिला से मोबाइल लूटा मोबाइल सहित किया गिरफ्तार

पकड़े गये लुटेरे से घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटर साइकिल भी की बरामद
ग्वालियर. दिनदहाडे 31 अक्टूबर को 2 बजे उरवाई गेट से विनय नगर लिटिल फ्लोवर स्कूल के पास पैदल जा रही फरियादिया ज्योति सेंगर से बाईक सवार दो लडके झपट्टा मारकर रियलमी कंम्पनी का सी-53 मोवाइल छीनकर भाग गये थे, जिस पर थाना बहोड़ापुर में अज्ञात दो बदमाषों के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज किया जाकर आरोपियों की तलाष प्रारम्भ की गई।
लूट की घटना के अज्ञात आरोपियों की धरपकड़ हेतु आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज चेक कराये गये तथा आदतन अपराधियों व पूर्व में लूट की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों को चेक किया गया। दौराने विवेचना सीसीटीव्ही फुटेज में देखे गए संदेहियों के फोटो मुखबिरों को दिखाए गये, जिस पर से उक्त संदेही राजस्थान धौलपुर के होना पाए गए। जिन्होने अपनी मोटर सायकल MP06MX-4293 अपाचे बाईक से लूट की घटना कारित की थी। आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना बहोड़ापुर पुलिस की एक टीम को धौलपुर भेजा गया। 23 नवम्बर को पुलिस टीम द्वारा उक्त लूट की घटना कारित करने वाले एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर लूट के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उनकी निषादेही पर लूटा गया मोबाइल एवं लूट की घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटर साइकिल को जब्त किया गया।
ज्ञात हो कि फरियादिया ज्योति सेंगर उम्र 30 साल निवासी गोले का मंदिर आदर्श कालोनी ग्वालियर ने थाना आकर एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 31 नवम्बर को 2 बजे उरवाई गेट से विनय नगर लिटिल फ्लोवर स्कूल के पास से पैदल जा रही थी, तभी बाईक सवार दो लडके अचानक से आये और मेरे हाथ से झपट्टा मारकर रियलमी कंम्पनी का सी-53 मोवाइल छीनकर भाग गये। मोवाइल के कबर में 3000 रूपये रखे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *