कैसा है हॉट सीट ग्वालियर का हाल, फंस गई सीट

ग्वालियर. ग्वालियर जिले की विधानसभा क्र. 15 यानी ग्वालियर विधानसभा सीट इस वक्त मध्य प्रदेश की सबसे चर्चित विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यहां ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक और शिवराज सरकार में मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर मैदान हैं। उन्होंने ग्वालियर के बड़े कांग्रेस नेता सुनील शर्मा चुनौती दे रहे हैं। 17 नवंबर को सीट पर वोटिंग हो चुकी है। नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।
ग्वालियर विधानसभा सीट पर 2023 विधानसभा चुनाव में 65.29 प्रतिशत मतदान हुआ है। जनता ने बढ़चढ़कर चुनाव में भाग लिया है। देखने ये है कि क्या नतीजे से भी इसी तरह रहने वाले हैं। क्योंकि मंत्री तोमर ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है, वहीं कांग्रेस भी इस बार जीत का दावा कर रही है।
2020 में हुए आखिरी चुनाव या उपचुनाव की बात करें तो पहले भी टक्कर कांग्रेस से भाजपा में आए प्रद्युम्न सिंह तोमर और सुनील शर्मा के बीच थी। हालांकि, इस चुनाव में तोमर की जीत हुई। उन्होंने शर्मा को करीब 33,123 वोटों से हराया। तोमर इस सीट पर 3 बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। पिछले 6 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 4 बार और कांग्रेस ने 2 बार जीत दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *