उत्तरकाशी की सुरंग में फंसे 41 मजदूर का पहली बार सामने आया अन्दर का CCTV फुटेज

उत्तरकाशी. उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सुरंग ढहने से फंसे हुए 41 मजदूरों को निकालने के लिये 10 दिन से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। रेस्क्यू में जुटी एजेंसियों को सोमवार का बड़ी कामयाबी मिली। मजदूरों को पहली बार दाल, खिलड़ी भेजी गयी। 6 इंज चौडी पाइप के जरिये बोतल में भरकर मजदूरों के लिये यह भोजन भेजा गया। इस दौरान के अन्दर का वीडियो भी पहली बार सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि मजदूर किन हालात में सुरंग में रह रहे हैं। इस बीच रेस्क्यू में जुटे अधिकारियों ने वॉकी टॉकी के जरिये मजदूरों से बात भी की।
मजदूरों और सुरंग के अन्दर का हाल चाल जानने के लिये पाइप के जरिये सुरंग में कैमरा भेजा गया है। इसी में सुरंग के अन्दर के हालात कैद हुए हैं। अधिकारियों ने वॉकी-टॉकी के माध्यम से मजदूरों से बात की। सुरंग के भीतर का जो फुटेज सामने आया है। उसमें देखा जा सकता है। वह 10 दिन से कैसे सुरंग में रहने को मजबूर हैं। सुरंग से मजदूरों के रेस्क्यू में जुड़े कर्नल दीपक पाटिल ने बताया कि हम सुरंग के भीतर फंसे लोगों को खाना, मोबाइल और चार्जर भेजने की कोशिश कर रहे हैं। हम भीतर वाईफाई कनेक्शन लगाने की भी कोशिश करेंगे। DRDO के रोबोट भी काम कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *