व्यूअरशिप का टूटा रिकॉर्ड, भारत और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट फायनल को 5.9 करोड़ से अधिक लोगों OTT पर देखा
अहमदाबाद. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को खेले गये विश्वकप फायनल मैच ने व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये। इसे OTT प्लेटफार्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर एक समय रिकॉर्ड 5.9 करोड से अधिक लोग लाइव देख रहे थे। OTT पर अभी तक किसी भी क्रिकेट मैच को इतने लोगों ने लाइव कभी नहीं देखा था। हालांकि जैसे-जैसे मैच ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में जाने लगा, वैसे-वैसे व्यूअर्स की संख्या घटती गयी।
इससे पहले यह रिकॉर्ड इसी वर्ल्ड कप में 15 नवम्बर को खेले गये और न्यूजीलैंड सेमीफायनल मैच के नाम था। जिसे लगभग 5.3 करोड़ लोगों ने OTT पर देखा था। वहीं, अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गये फायनल मुकाबले में लगभग 1.3 लाख दर्शक मौजूद थे।
