शिवपुरी में ट्रिपल मर्डर मामले में राजनीतिक एंगल, फर्जी डालने पर हुआ विवाद
शिवपुरी. नरवर तहसील के चकरामपुर गांव में भदौरिया परिवार की महिला समेत 3 लोगों की मौत के मामले में फर्जी मतदान की बात सामने आयी है। हमले में जीवित बचे राजेन्द्र भदौरिया 28, ने पुलिस को दिये गये बयान में बताया कि 2 वोटों को लेकर विवाद हो गया था। वह कांग्रेस प्रत्याशी कैलाश के पक्ष में फर्जी मतदान करने थे। उन्हें टोका शाम को हम बोलेरो से लौट रहे थे। तभी उन्होंने घेरकर हमला कर दिया।
हमले में राजेन्द्र की मां आशादेवी 42, चाचा लक्ष्मीण 45, औरे ममेरे भाई अमरसिंह उर्फ हिमांशु 20, की मौत हो चुकी है। राजेन्द्र के अलावा उनके पिता मुन्ना 50, छोटा भाई योगेन्द्र उर्फ भोला 27, और ममेरा भाई सौरभ सेंगर 25, का ग्वालियर में इलाज हो रहा है। मुन्ना भदौरिया की हालत अधिक नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने राजेन्द्र के बयान का एक वीडियो 17 नवम्बर की रात बनाया था। एसपी रघुवंश सिंह भदोरिया ने बताया कि 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुके हैं। एक ग्वालियर में भर्ती कराया गया है। आरोपी पक्ष के भी एक व्यक्ति को गोली लगी है।
14 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी
पुलिस ने 11 नामजद और 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक कट्टा, कुल्हाड़ी, सरिया, लुंहागी और लाठी की है। साथ ही आरोपियों के मकान पर बुलडोजर भी चलाया है। रविवार देर शाम नरवर कस्बे में कर्फ्यू जैसे हालात पैदा हो गए हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए नरवर, करैरा, अमोला, सीहोर चार थानों की अलग-अलग टीम बनाई थी।
जेल भेजे गए आरोपियों में राम सिंह पुत्र ज्वाला प्रसाद कुशवाह, देशराज पुत्र धनीराम कुशवाह, खुमान सिंह पुत्र मुंशी कुशवाह, मेहरवान सिंह पुत्र बारेलाल कुशवाह, विष्णु पुत्र प्रागीलाल कुशवाह, गोपाल सिंह पुत्र भजन सिंह कुशवाह, सोनू पुत्र प्रेम सिंह कुशवाह, गोलू उर्फ शिवकुमार पुत्र किलोल सिंह कुशवाह, दामोदर पुत्र श्यामलाल कुशवाह, वीर सिंह पुत्र पुन्नालाल कुशवाह, अखिलेश पुत्र वीर सिंह कुशवाह, परमाल पुत्र भागीरथ कुशवाह, मुकेश पुत्र मुंशीराम कुशवाह, राय सिंह पुत्र भगवान सिंह कुशवाह शामिल हैं।
