भिंड में 5 विधानसभा सीटों के सभी प्रत्याशी नजरबंद
भिंड . मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के मतदान के बीच चम्बल अंचल के भिंड जिले से बड़ी खबर आ रही है। भिंड जिले की 5 विधानसभा सीटों के सभी प्रत्याशियों को नजरबंद किया गया है। पुलिस प्रशासन ने भाजपा, कांग्रेस और बीएसपी प्रत्याशियों को नजर बंद कर दिया, जिनमें मंत्री से लेकर चुनाव लड़ रहे हैं पूर्वमंत्री और विधायक तक शामिल है।
दरअसल, मध्यप्रदेश का चम्बल इलाका सदैव से ही संवेदनशील रहा है। यही कारण है कि चुनाव में भी प्रशासन शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिये अलग-अलग तरीके अपनाता है। इस बार भी 2018 के विधानसभा चुनाव की तरह ही जिले में सभी विधानसभाओं में राष्ट्रीय दलों के प्रत्याशियों को नजरबंद कर लिया गया हैं। भिंड विधानसभा में बसपा संजीवसिंह कुशवाह और कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी राकेशसिंह चतुर्वेदी ने आपत्ति जताते हुए इसे भाजपा का षडयंत्र बताया है।
नजरबंद है नेता प्रतिपक्ष और मंत्री
गौरतलब है कि इस बार प्रशासन ने भिंड और सर्किट हाउस पर जगह कांग्रेस के प्रत्याशी चौधरी राकेशसिंह चतुर्वेदी बीएसपी प्रत्याशी और विधायक संजीवसिंह कुशवाह और भाजपा के प्रत्याशी नरेंद्रसिंह कुशवाहा को नजरबंद ंिकया है। वहीं अटेर से प्रत्याशी और भाजपा के मंत्री अरबिंद भदौरिया भी 17 बटालियन स्थित समर हाउस में नजरबंद हे। इनके अलावा अटेर क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे को भी प्रशासन द्वारा बैठा दिया गया है। वहीं लहार में भी भाजपा के प्रत्याशियों को पुलिस और प्रशासन ने नजर बंद करा रखा है।
