चुनाव आयोग ने प्रियंका गांधी और अरविंद केजरीवाल को भेजा नोटिस, पूछा क्यों न करें कार्रवाई
नई दिल्ली. पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच चुनाव ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री को नोटिस भेजा है। बता दें कि भाजपा ने दोनों नेताओं क चुनाव आयोग से प्रधानमंत्री की छवि को धूमिल करने का आरोप लगाते हुए शिकायत किया था। भाजपा की शिकायत पर चुनाव आयोग ने दोनों नेताओं को नोटिस जारी कर 16 नवंबर तक दोनों से जवाब तलब किया है।
प्रियंका गांधी को भेजा नोटिस
चुनाव आयोग ने 14 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध में कथित तौर पर असत्यापित और गलत बयान देने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रियंका के बयान के बाद बीजेपी ने चुनाव आयोग से संपर्क किया और शिकायत की कि मध्य प्रदेश के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के संबंध में असत्यापित और झूठे बयान दिए। इसके बाद कांग्रेस नेता को चुनाव आयोग से नोटिस मिला। उन पर जनता को गुमराह करने और पीएम की छवि खराब करने का आरोप है।
