शराब पार्टी में एक्ससाइज की रेड से हुआ हंगामा, मुखबिर से समझकर आयोजकों ने एक मेहमान को पीटा, सोने की चेन हुई गायब

ग्वालियर. एक शराब पार्टी में उस वक्त हंगामा मच गया जब वहां आबकारी पुलिस ने छापा मार दिया। आबकारी के छापा पड़ते ही वहां से आयोजक और मेहमान भाग निकले। लेकिन कुछ देर बार शराब पार्टी में मेहमान बनकर आये एक युवक को आयोजकों ने पकड़ कजया और मुखबिरी के संदेह में उसकी बेरहमी से मारपीट की है। मारपीट के बीच युवक की सोने की चेन गुम हो गयी है। घटना इंदरगंज कोणाक हॉस्पिटल इलाके की है। मारपीट का शिकार युवक थाने पहुंचा और शिकायत की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
ग्वालियर के बहोड़ापुर स्थित विनय नगर निवासी मनोज कुमार जैन पुत्र महावीर प्रसाद जैन व्यवसायी है। दो दिन पहले उनके मित्र ने सिटी सेंटर स्थित एक होटल में पार्टी रखी थी, जिसमें मनोज भी शामिल होने गया था। वहां पर शराब पार्टी चल रही थी कि आबकारी विभाग ने रेड कर दी। रेड पड़ते ही सभी मेहमान भाग गए तो वह भी वहां से निकल आया। अभी वह इंदरगंज इलाके में कोणार्क अस्पताल के पास पहुंचा था कि उसके पास प्रिंस अरोरा का कॉल आया। प्रिंस ने उसे रुकने के लिए बोला तो वह उसका इंतजार करने लगे। कुछ ही देर बाद प्रिंस के साथ जयराज और प्रशांत आए और पार्टी की मुखबिरी करने के संदेह पर उसकी मारपीट कर दी। इस दौरान मनोज के गले की सोने की चेन गायब हो गई। घटना का शिकार पीड़ित थाने पहुंचा और मारपीट की शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
58 ग्राम सोने की चेन हुई गुम
थाना इंदरगंज पहुंचे मारपीट के शिकायत युवक ने बताया कि उसकी जो चेन गुम हुई है वह 58 ग्राम की थी और साथ ही बताया कि पिछले 2 महीने पहले ही उनके हार्ट का ऑपरेशन हुआ है मारपीट से उसकी तबियत बिगड़ गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *