चीन को मिलकर जवाब देंगे भारत-अमेरिका, दिल्ली में बना बड़ा प्लान
नई दिल्ली. भारत और अमेरिका के संबंध लगातार बेहतर होते जा रहे है। इन दोनों के आपसी रिश्तों में चीन एक बडा फैक्टर बनकर उभरा है। चन के खतरनाक इरादों से दोनों देश परिचित है। दोनों ही देशों के रिश्ते बीजिंग के साथ सहज नहीं है। चीन से मिल रही चुनौती को जवाब देने के लिए अमेरिका और भारत ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग को और बढाने का फैसला किया है। दोनों देश बख्तरबंद वाहनों को साथ मिलकर बनाने को तैयार हो गए है।
अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि भारत और अमेरिका रक्षा औद्योगिक सहयोग के तहत लडाकू वाहनों का सह-उत्पादन करेंगे। उन्होंने कहा कि हम बख्तरबंद वाहन सह-उत्पादन के लिए मिलकर काम कर रहे है औश्र यह बेहद अहम है।
ऑस्टिन दिल्ली में टू प्लस टू रक्षा और विदेश मंत्रिस्तरय विचार-विमर्श के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में ऑस्टिन के अलावा विदेश मंत्र एंटन ब्लिंकन भी शामिल थे। भारतय पक्षा का नेतृत्व विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया।
