धनतेरस पर गुलजार हुआ महाराज बाड़ा और सराफाबाजार, करोड़ों का हुआ कारोबार

ग्वालियर. धनतेरस की शाम को महाराज बाड़ा, सराफा बाजार समेत शहर के अन्य सराफा बाजारों में रात 12 तक करोड़ों का व्यापार हो चुका था। रात 10.15 बजे बाजार में जब खरीदारों की भीड़ उमड़ रही थी तो हल्की रिमझिम फुहार भी बरसी, पर उससे धनतेरस की खरीदारी करने और दुकानदारों पर कोई असर नहीं हुआ है।
धनतेरस से दीपावली तक शहर के प्रमुख सराफा बाजार व अन्य बाजारों में खरीदारी करने वालों की भीड़ कई गुना हो जाती है। ऐसे में वहां पल-पल हालत बिगड़ते हैं। यही कारण है कि धनतेरस सहित दीपावली के त्योहार तक महाराज बाड़ा, सराफा बाजार को “नो-व्हीकल जोन” बनाया गया था। शहरवासी सुविधाजनक तरीके से दीपावली त्योहार पर खरीदारी कर सकें और आवागमन भी बाधित न हो। धनतेरस के मौके पर ग्वालियर, लश्कर व मुरार के सराफा बाजारों में करीब आठ सौ जवान व अफसर तैनात किए जा रहे थे। बाजारों के एन्ट्री पॉइंट पर बैरीकेड्स लगाकर CCTV कैमरे से निगरानी रखी गई।

