महाराज बाड़ा जाने के लिये 4 मार्गो से डायवर्ट होगा यातायात, धनतेरस से दीपावली शाम 5 से 7 बजे तक डायवर्ट रहेगा यातायात

ग्वालियर. धनतेरस और दीपावली पर सबसे अधिक खरीदारी करने के लिये भीड़ महाराज बाड़े के लिये उमड़ती है उस को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस द्वारा यातयात को डायवर्ट करने का प्लान बनाया गया है जिससे लोग परेशानी से बच सकें। यह डायवर्सन धनतेरस से दीपावली तक महाराज बाड़ा के लिये तैयार किया गया है। एएसपी ट्रैफिक ऋषिकेश मीणा के अनुसार डायवर्सन शाम 5 से 7 तक सभी प्रकार के 4 पहिया और 3 पहिया वाहनों पर लागू होगा। इसके अलावा समय में इन रास्तों पर सवारी और लोडिंग वाहनों का डायवर्सन प्रभावी रहेगा। शहरवासियों को जाम से निजात दिलाने के लिये महाराज बाड़ा और सराफा बजार में आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था भी की गयी है। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की गयी है। कि 10 से 12 नवम्बर तक शहर के प्रमुख बाजारों में जाते समय डायवर्सन प्लान को देखकर ही जाये। शाम के वक्त बाजार में जाने बचें।
यह रहेगी पार्किंग
दौलतगंज से बाड़ा की तरफ आने वाले वाहन कोतवाली के सामने पार्किंग में वाहन पार्क कर सकेंगे।
हनुमान चौराहा से जनकगंज डिस्पेंसरी से होकर महाराज बाड़ा की तरफ आने वाले वाहन गजराराजा स्कूल में चार पहिया और निगम की अंडरग्राउंड पार्किंग में दो पहिया वाहन खड़े होंगे।
सराफा बाजार की तरफ आने वाले वाहन सराफा बाजार में मुना मार्केट और पुलिस चौकी के बीच में बनी दीनदयाल पार्किंग में टू-व्हीलर खड़े कर सकेंगे।
कोतवाली के सामने वाहनों के लिए पार्किंग रहेगी।
नगर निगम कुछ मार्केट में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था भी देख रहा है।
यह रहेगा डायवर्सन प्लान
दौलतगंज से महाराज बाड़ा की तरफ आने वाले व्यवसायिक और चार पहिया वाहन सूर्यनारायण मंदिर से हुजरात कोतवाली की ओर जा सकेंगे।
हनुमान चौराहा से बाड़े की तरफ आने वाले वाहनों गांधी गोलंबर से डायवर्ट रहेंगे।
कंपू क्षेत्र से जाने वाले वाहनों का डायवर्सन रॉक्सी पुल से रहेगा। जो लक्कडख़ाना पुल व रॉक्सी पुल के नीचे से शिंदे की छावनी की तरफ जा सकेंगे।
बड़े वाहनों का डायवर्सन स्काउट से रहेगा
जो वाहन बाड़ा पर पहुंचते हैं वो रोड पर खड़ा न करके निर्धारित पार्किंग में ही वाहन खड़ा करें।
भारी वाहनों का प्रवेश त्योहार में प्रति​बंधित रहेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *