Newsराज्य

अपहरण की गयी दोनों बच्चियां मिली, बच्चियों को बेचने के लिये किया था अपहरण, पहचान छिपाने के लिये कराया मुंडन

पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।भोपाल. कन्याभोज कराने के बहाने अपहरण की गयी दोनों बच्चियां मिल गयी है। उन्हें हरियाणा के गैंग ने अपहरण किया था। पुलिस ने सोमवार की रात कोलार क्षेत्र में इंग्लिश बिला से बच्चियों को छुड़ा लिया और बच्चियों को अपहरण करने वाले दम्पत्ति समेत परिवार के 5 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। दंपत्ति उन्हें बेचने की फिराक में थे। बच्चियों की पहचान छिपाने के लिये उनका मुंडन कर दिया था।

भोपाल की कर्फ्यू वाली माता मंदिर पीर गेट पर उस स्थान पर बैठी महिला लक्ष्मी, जहां से उसकी दो बेटियां काजल और दीपावली अगवा हो गई थी।

शनिवार की सुबह कर्फ्यू वाली माता मंदिर के बाहर काजल 8, और दीपावली 11 माह अपहरण कर लिया गया था। पुलिस की 5 टीमें सर्चिंग कर रही थीं संदिग्ध महिलाओं पर 30 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। बच्चियों की तलाश में पुलिस ने तीनों रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैण्ड सहित बस स्टैण्ड जाने वाले रोड पर लगे 200 से अधिक सीसीटीवी खंगाले।

बच्चियों की मां लक्ष्मी ने शनिवार को हुआ पूरा घटनाक्रम बयां किया।
एक ही परिवार के 5 लोग गिरफ्तार
पुलिस ने रोडमैप बनाया है, सोमवार की रात लगभग 9 बजे पुलिस ने इंग्लिश बिला स्थित मकान में दविश दी और यहां से अर्चना 32, पति निशांत 35, बहन मुस्कान 20, भाई सूरज 22 और एक नाबालिग बहन को हिरासत में ले लिया है। निशांत 12वीं तक पढ़ा है, वह मूलतः केरल का रहने वाला है। वह टेक्नीशियन का काम करता है। अर्चना और उसके भाई-बहन मूलतः हरियाणा के निवासी है।

घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें दोनों महिलाएं बच्चियों को साथ ले जाते हुए नजर आ रही है।
इंग्लिश विला में छिपाया था
मूलतः रतलाम निवासी मुकेश आदिवासी कुछ दिन से बरेला गांव की लालघाटी में परिवार के साथ रहकर मजदूरी कर रहा था, पत्नी लक्ष्मी 4 बच्चों और नंनद के साथ पीरगेट स्थित कर्फ्यू वाली माता मंदिर में प्रतिदिन आ रही थी। शनिवार को भी वह मंदिर मंें बैठे थे। सुबह 10.30 बजे एक महिला ने कन्याभोज के बहाने बच्चियां मांगी थी, लक्ष्मी ने बड़ी बेटी काजल 8, और दीपावली 1, सुपुर्द कर दिया था और इसके बाद महिला व उसकी साथी बच्चियों को लेकर गायब हो गयी। डीसीपी क्राइम श्रुतकीर्ति सोमबंशी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में महिलायें रेतघाट तक जाती दिखाई दी। उनके साथ एक मर्सिडीज भी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet perabet matbet kralbet perabet perabet giriş meritbet meritbet giriş