94 उम्मीदवारों की पांचवी सूची जल्द आयेगी

ग्वालियर. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक व मुरैना के दिमनी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्रसिंह तोमर बुधवार की रात को ग्वालियर आये हैं। कुछ देर रूकने के बाद वह दिमनी के लिये रवाना हो गये हैं। दिमनी निकलने से पहले ग्वालियर में प्रत्याशियों की पांचवी सूची पर उन्होंने कहा है कि 136 नाम घोषित हो चुके हैं।
शेष हैं 94 विधानसभा क्षेत्र, उन प्रत्याशियों को पार्टी जल्द घोषित कर देगी। संगठन में बातचीत चल रही है सारी जांच पड़ताल के बाद केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। समिति की बैठक वाले दिन ही सूची जारी कर दी जायेगी।
BJP की वायरल सूची पर क्या बोले नरेन्द्र तोमर
भाजपा की एक सूची वायरल हो रही है। उसको लेकर केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि अभी चुनाव समिति की बैठक नहीं हुई है, इसलिए कोई अधिकृत सूची आने का कोई सवाल ही नहीं उठाता है। इस प्रकार के दुषप्रचार से लोगों को सावधान रहना चाहिए। कांग्रेस के लोग कभी-कभी यह करते रहते हैं। कांग्रेस के कपड़ा फाड़ कमलनाथ के बयान वीडियो पर बोले कि कांग्रेस अंतर्कलह से त्रस्त हो चुकी है। वो जमीन पर भी और ऊपर भी इस कलह से त्रस्त है। इसलिए कांग्रेस से कोई उम्मीद जनता को नही है और किसी को होने का सवाल भी नहीं उठाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *