विजयवर्गीय के सामने कांग्रेस ने खडा किया ये प्रत्याशी

इंदौर. मध्य प्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर जिले की अहम विधानसभा सीट इंदौर-1 पर सियासी मुकाबला रोमांचक होने वाला है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने इस सीट से अपने अपने उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया है। बीजेपी ने जहां पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को मैदान में उतारा है वहीं कांग्रेस ने उनके सामने संजय शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है।
इंदौर 1 विधानसभा सीट
बीजेपी ने इंदौर 1 विधानसभा सीट से कैलाश विजयवर्गीय को मैदान में उतारा है। इस सीट पर वर्तमान में संजय शुक्ला विधायक है। यह सीट वीआईपी सीट है और हमेश सुर्खियों में रहती है। इंदौर जिले में कुल 9 विधानसभा सीट है जिनमें से वर्तमान में 6 सीट पर बीजेपी का कब्जा है और 3 सीट पर कांग्रेस का है। साल 2003, 2008, 2013 में बीजेपी ने इंदौर 1 विधानसभा सीट पर दर्ज की लेकिन 2018 में कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला ने बाजी पलट दी।
संजय शुक्ला-कैलाश विजयवर्गीय
कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला ने साल 2018 में पहली बार विधानसभा चुनाव लडा और करीब 8000 वोट से बीजेपी प्रत्याशी सुदर्शन गुप्ता को हरा दिया। ऐसे में इस सीट पर वापसी के लिए बीजेपी ने बडा दांव चलते हुए इस बार कैलाश विजयवर्गीय को मैदान में उतारा है। साल 2003 में बीजेपी से अंतर सिंह आर्य, 2008 में बीजेपी से सुदर्शन गुप्ता, 2013 में फिर बीजेपी के सुदर्शन गुप्ता ने जीत हासिल की लेकिन साल 2018 में कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला ने 8163 वोटों से सुदर्शन गुप्ता को हरा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *