MP में 94 होल्ड सीटों में 67 पर मंत्री-विधायक, 40 से ज्यादा के कट सकते है टिकट

भोपाल. बीजेपी विधानसभा चुनाव के लिए चार सूचियों में 230 में से 136 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। 94 सीटों पर नाम होल्ड हैं। इनमें 9 मंत्रियों सहित 67 विधायक काबिज है। पांचवीं लिस्ट का इंतजार है जिसके 15 अक्टूबर तक जारी होने की संभावना है। इस सूची में 30 से 35 नाम घोषित हो सकते है। इसमें अधिकांश हारी हुई सीटें है। जानकार कहते है कि बीजेपी उम्मीदवारों की अगली लिस्ट टिकट काटने और सीट बदलने वाली होगी। यह भी विकल्प है कि वर्तमान विधायक पर पुनर्विचार हो सकता है क्योंकि चौथी लिस्ट में 57 विधायकों के नाम जारी हुए थे। तीन विधायकों के टिकट काटे जा चुके है।
ग्वालियर- 3 मंत्रियों सहित 10 विधायकों की सीट पर पेंच
ग्वालियर संभाग की 21 में से 11 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। 10 सीटों पर पेंच फंसा है इसमें तीन मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, सुरेश धाकड और बृजेंद्र सिंह यादव की सीट भी शामिल है। ग्वालियर जिले की बात करें तो दो सीटों ग्वलियर पूर्व और ग्वालियर दक्षिण सीट को होल्ड रखा गया है। ग्वालियर पूर्व से सिंधिया समर्थक मुन्नालाल गोयल को लेकर संशय है। दरअसल यहां से पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा की दावेदारी के चलते पेंच फंसा है।
चंबल- जातिगत समीकरण में उलझी 5 सीटें
चंबल संभाग की 13 में से 8 सीटें बीजेपी घोषित कर चुकी है। 5 सीटों पर उम्मीदवार का चयन जातिगत समीकरण के चलते नहीं हो पाया। इसमें मंत्री ओपीएस भदौरिया की मेहगांव की सीट भी शामिल है। मुरैना के दो विधायक सूबेदार सिंह सिकरवार (जौरा) और कमलेश जाटव (अंबाह) का नाम तीन सूचियों में नहीं आया है। दोनों सीटों पर फैसला नहीं होने की वजह भी जातिगत समीकरण ही है। श्योपुर की एक सीट विजयपुर से नए चेहरे को उतारने की तैयारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *