LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में आज गुर्जरों का आंदोलन, प्रशासन अलर्ट, कडी सुरक्षा में मिहिर भोज प्रतिमा

ग्वालियर. गुर्जर महापंचायत के दौरान 25 सितंबर को शहर में उपद्रव के बाद अब 12 अक्टूबर को जेल भरो आंदोलन के आह्वान को लेकर ग्वालियर में भारी फोर्स की तैनाती की गई। आंदोलन को लेकर इंदरनेट मीडिया पर पोस्ट के अलावा प्रशासन को पत्र भेजा है। राष्ट्रीय युवा गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति के लेटर हेड पर पत्र में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र भटी के हस्ताक्षर है। दूसरे प्रदेशों से भी ग्वालियर के मेला मैदान में पहुंचकर गिरफ्तारी देने आने की बात कही गई।
मिहिर भोज प्रतिमा को सुरक्षा घेरे में
इससे निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन ने शहर में कडी व्यवस्था के अलावा चिरवाई नाका स्थित मिहिर भोज प्रतिमा को सुरक्षा घेरे में रखा है। शहर के आउटर प्वाइंट से लेकर अंदर मेला मैदान और अलग इलाकों में बुधवार को दिनभर फोर्स लगी रहेगी। हालांकि गुर्जर समाज के स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कहा है कि वह लोग आंदोलन में साथ नहीं है। कुछ बयान भी इंटरनेट मीडिया पर जारी हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet bahiscasino pashagaming pashagaming betpas betpas giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet matbet giriş padişahbet virusbet virüsbet pokerklas