चुनाव की घोषणा के बाद CM शिवराज ने कहा, व्यक्तिगत आरोप- प्रत्यारोप से बचें, यह शत्रुता नहीं

भोपाल. मध्य प्रदेश में चुनाव तारीख की घोषणा के बाद अब प्रतिक्रियाओं का दौर आरंभ हो गया है। मध्य प्रदेश चुनाव की घोषणा पर सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि यह लोकतंत्र का सबसे बडा उत्सव है। चुनाव से सरकार बनती है जो प्रदेश और जनता का भविष्य तय करती है इसलिए मैं सभी मतदाताओं से अनुरोध करता हूं कि चुनाव में बढ चढ कर हिस्सा लें।
सीएम शिवराज ने कहा कि मैं राजनीतिक दलों से अनुरोध करते हूं कि चुनाव में व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप करने से बचे। यह शत्रुता नहीं है। वहीं मध्य प्रदेश चुनाव की घाषणा पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि मैं चुनाव आयोग का धन्यवाद करता हूं। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता और संगठन चुनावी तैयारियों में जुटा है। मुझे पूरा विश्वास हे कि भाजपा की सरकार बनेगी। विकास और गरीब कल्याण के मुद्दे पर भाजपा ऐतिहासिक बहुमत के साथ चुनाव जीतेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *