भोपाल में प्रदर्शन के दौरान डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे के कपडे फटे
छतरपुर. लवकुश नगर (छतरपुर) में पदस्थ रहीं डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे के कपउे सोमवार को भोपाल में प्रदर्शन के दौरान फट गए। वे बैतूल से पदयात्रा करते हुए भोपाल पहुंची। निशा तीन महीने पहले अपने पद से इस्तीफ दे चुकी है लेकिन शासन ने इसे मंजूर नहीं किया है। इससे पहले निशा ने भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि मुझे प्रार्थना करने से रोका गया। मैं सर्व समाज को लेकर चलना चाहती हूं। सीएम शिवराज सिंह कट्टरपंथी विचारधारा के साथ काम कर रहे है।
कंग्रेस विधायक पीसी शर्मा, भोपाल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोनू सक्सेना भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है। सक्सेना ने पुलिस पर निशा बांगरे के कपउे फाडने का आरोप लगाया है। इस दौरान अंबेडकर की फोटो भी फट गई।


