Newsराजनीतिराज्य

गायत्री नगर में संरपंच विक्रम रावत दिनदहाडे हत्या, हमलावर फरार, गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्काजाम


ग्वालियर. सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे हमलावरों ने सरपंच विक्रम रावत की हत्या कर दी। इसके बाद परिजनों ने एसपी कार्यालय के सामने लाश रखकर मांग की हत्यारों को तत्काल गिरफ्तारी हो, मृतक के परिजनों को सुरक्षा दी जाये इसके साथ ही हमलावरों के मकान को तोड़ा जाये। यह चक्काजाम लगभग 1 घंटे से अधिक समय तक चला। धरनास्थल पर एसएसपी राजेश चंदेल, एएसपी ऋषिकेश मीणा, अखिलेश रेनवाल, सीएसपी राजीव जंगले, टीआई पड़ाव इला टण्डन, एमएम मालवीय, इंदरगंज टीआई अजित चौहान आदि मौके पर मौजूद रहे।
क्या है मामला
घाटीगांव के बन्हेरी गांव में सरपंच के चचेरे भाई की हत्या करने वालों के मददगारों को पुलिस ने पकड़ लिया है। हत्या करने के बाद आरोपी इनके पास भागे थे। इनसे पूछताछ चल रही है। एक आरोपी की लोकेशन पुलिस को मिली है। बुधवार की रात घाटीगांव के बन्हेरी गांव में रामनिवास रावत की पोषण रावत, मुकेश रावत और इनके साथियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।जबकि उसके पिता भारत को गाड़ी से कुचल दिया था। रामनिवास बन्हेरी के सरपंच विक्रम का चचेरा भाई था। वहीं थाटीपुर की दर्पण कॉलोनी में वरुण सिकरवार की गोली मारकर हत्या करने वाले राहुल शर्मा और उसके साथी कपिल तक पुलिस पहुंच गई है। तीसरे को भी पुलिस जल्द राउंड अप कर सकती है।
घांटीगांव में हंगामे के आसार
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार अगर हत्यारे नहीं पकड़े गये तो लाश को यही रखेंगे। घाटीगांव के बन्हेरी गांव में में हंगामे के आसार बन सकते हैं। इस बात को लेकर पुलिस लाश को लेकर पोस्टमार्टम पहुंची है और अंतिम संस्कार तक साथ रहेगी। मृतक की पत्नी की मांग थी हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी, परिजनों को तत्काल सुरक्षा मिले और हत्यारों के मकान गिराये जाये।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet bahiscasino pashagaming pashagaming betpas betpas giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş