Newsराजनीतिराज्य

8 करोड़ रूपए की लागत से जौरासी पर बनेगा डॉ. भीमराव अम्बेडकर का स्मारक 

ग्वालियर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि ग्वालियर के समीप जौरासी में 8 करोड़ रूपए की लागत से डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मारक बनाया जा रहा है। इस स्मारक में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाने के लिये गैलरी, म्यूजियम एवं प्रदर्शनी का निर्माण होगा। 200 सीट वाले ऑडिटोरियम का निर्माण भी इस भवन में किया जायेगा। इसके साथ ही भवन के बाहर एक विशाल मूर्ति भी बाबा साहब की स्थापित की जायेगी। शुक्रवार को जौरासी पहुँचकर डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मारक के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस मौके पर प्रदेश की पूर्व मंत्री श्रीमती इमरती देवी, पूर्व सांसद अशोक अर्गल, विधायक अम्बाह कमलेश जाटव, पूर्व विधायक गोपीलाल जाटव सहित जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं बाबा साहब अम्बेडकर के अनुयायी उपस्थित थे।
डॉ. भीमराव अम्बेडकर न केवल देश में बल्कि पूरे विश्व के लिए आदर्श हैं। उनके द्वारा शिक्षा और आदर्श स्थापना के क्षेत्र में किए गए कार्यों का अनुशरण हम सब कर रहे हैं। ग्वालियर में भी निर्मित किए जा रहे स्मारक के माध्यम से उनके द्वारा बताए गए आदर्शों को हम सब समझ सकेंगे और आने वाली पीढ़ी भी उनसे शिक्षा, दीक्षा प्राप्त कर सकेगी।
प्रदेश की पूर्व मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने कहा ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयास से जौरासी में लगभग 8 करोड़ रूपए की लागत से बाबा साहब अम्बेडकर का भव्य स्मारक बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से डबरा क्षेत्र में विकास के अनेक कार्य हुए हैं। इसके साथ ही जनकल्याण के लिये भी अनेक योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन स्तर को बेहतर करने का कार्य किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet perabet matbet kralbet perabet perabet giriş meritbet meritbet giriş