Newsराज्यराष्ट्रीय

आप नेता संजय सिंह को ईडी ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी के राज्यसभएा सांसद संजयसिंह को शराब घोटाले के मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी करने के बाद ईडी की टीम उन्हें दिल्ली स्थित ईडी के हेडक्वार्टर लेकर गयी। लेकिन घर से निकलने से पहले उन्होंने अपनी मां के पैर छुए। वहीं, उनकी मां ने कहा था कि मेरा बेटा निर्दोष है। वह सच के लिये लड़ता रहा है। उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया है। मैं उम्मीद करती हूं कि वह जल्द ही मेरे पास आ जाये। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरबिंद केजरीवाल, संजय सिंह के परिवार से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंच गये हैं। केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद रही है।
ईडी की कार्यवाही के बाद संजय सिंह की पत्नी ने बताया है कि ईडी ने पूछताछ कर घर, कम्प्यूटर और दस्तावेजों की तलाशी ली। लेकिन कुछ भी नहीं मिला। ईडी के अधिकारियों पर उन्हें संजय सिंह को गिरफ्तार करने का दबाव था और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी का ईडी ने हमें कोई वजह नहीं बताई। उन्हें फर्जी मामले में गिरफ्तार किया गया है। हम सभी उसके साथ हैं। पार्टी ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि संजय सिंह ने घर से निकलने से पहले अपनी मां के पैर छुए और साथ ही कहा कि चिंता मत करो, हिम्मतत रखो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *