ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर की पत्थर से कुचलकर हत्या

ग्वालियर. बिलौआ में एक हिस्ट्रीशीटर की किसी ने उसके ही घर मंे पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी है। हत्या मुंह पर बार-बार पत्थर कुचलकर की गई है। घटना रविवार की है। शाम को जब हिस्ट्रीशीटर की भाभी उससे मिलने पहुंची तो कमरे में गुंडे का शव पड़ा हुआ था। पास ही खून से सना एक भारी पत्थर पड़ा हुआ था। प्रारंभिक दृष्टि में साफ था कि हत्या पत्थर से कुचलकर की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। फोरेंसिक एक्सपर्ट से मामले की जांच कराई गई। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। पुलिस पड़ताल कर रही है कि हत्या किसने की है और क्यों की है।
रामकिशोर का बिलौआ थाने मे गुंडा सूची मे नाम दर्ज
बिलौआ निवासी रामकिशोर उर्फ घोड़ा चौबे (50) की रविवार को हत्या कर दी गई। रामकिशोर का बिलौआ थाने मे गुंडा सूची मे नाम दर्ज है। पुलिस का कहना है कि वह घर में अकेला ही रहता था। कभी-कभार उसकी भाभी उसके घर आती-जाती थी। रविवार शाम को जब उसकी भाभी उसके घर पहुंची तो देखा कि रामकिशोर लहुलुहान हालत मे मृत पड़ा था। लाश को देखकर वह चीखी तो आस-पास के लोग आ गए। पुलिस को खबर मिली तो मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि मृतक का सिर और चेहरा किसी ने पत्थर से कुचला हुआ है। कमरे मे खून से सना हुआ पत्थर भी पड़ा था। पुलिस ने मृतक की भाभी से पूछताछ की लेकिन उसे भी कुछ नहीं पता था।
पुलिस को चलता मिला कूलर
पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल के बाद यह सामने आया है कि हत्या को अंजाम शनिवार-रविवार की रात को ही दे दिया गया था। क्योंकि शाम तक तो कुछ लोगों ने उसे देखा था। पुलिस कमरे मे पहुंची तो कुलर, पंखा चालू मिला। इसके अलावा टीवी भी चल रही थी, लाइट भी खुली थी। इसलिए पुलिस को संभावना है कि हत्या रात को ही कर दी गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *