PM मोदी आज दोपहर 2.55 बजे पहुंचेंगे ग्वालियर
ग्वालियर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ग्वालियर से 19 हजार करोड़ विकास कार्यों की सौगात देने आ रहे हैं। जिसमें 2.21 लाख पीएम आवासों में गृहम प्रवेशम होगा। इंदौर में मल्टी माडल लाजिस्टिक पार्क का शिलान्यास सहित प्रदेशवासियों को कई सौगातें मिलेंगी। पीएम नरेन्द्र मोदी आज करीब 2.55 पर ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगे इसके बाद वे हेलीकाप्टर से मेला मैदान के करीब बनाए गए हेलीपेड पर पहुंचेंगे।
2.30 घंटे ग्वालियर में रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी
– 2: 55 बजे दोपहर में एयरपोर्ट आगमन होगा पीएम का
– 3 बजे : एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर में प्रस्थान करेंगे प्रधानमंत्री
– 3: 20 मिनट : ग्वालियर हेलीपेड
– 3: 25 मिनट : ग्वालियर हेलीपेड से प्रस्थान पीएम मोदी
– 3: 30 मिनट : मेला मैदान आगमन होगा पीएम का
– 4: 45 मिनट : मुख्य कार्यक्रम में
– 4: 50 मिनट : हेलीपेड प्रस्थान
– 4: 55 मिनट : हेलीपेड पर आगमन करेंगे प्रधानमंत्री
– 5 बजे : हेलीपेड से हेलीकाप्टर में प्रस्थान प्रधानमंत्री मोदी
– 5: 20 मिनट: ग्वालियर एयरपोर्ट पर आगमन करेंगे पीएम
– 5: 25 मिनट : विशेष विमान से दिल्ली रवानगी
