जम्मू कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया
श्रीनगर. जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने दो पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया है। आतंकी भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा जिले के मच्छल सेक्टर में घुसपैठ की आतंकियों की कोशिशों को नाकाम कर दिया। आतंकी सुरंग के जरिए भारत में घुसने की फिराक में थे। सुरक्षाबल अन्य आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाश कर रही है।
