न्यूनतम वेतन के आदेश से आउटसोर्स में जन आक्रोश 10 वर्षों में केवल 85 से 175 रुपए बढ़ाया गया वेतन

ग्वालियर. संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष एलके दुबे ने बताया कि संगठन द्वारा मध्य प्रदेश सरकार से ठेका (आउटसोर्स) कर्मचारियों को मिल रहा वेतन इस महंगाई अनुरूप अत्यंत कम है एवं आउटसोर्स कर्मचारियों को दिया जाने वाला वेतन न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 की धारा 3 के तहत वर्ष 2014 की स्थिति में दिया जा रहा है जिससे आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन 5 से 6 हजार का आर्थिक क्षति हो रही है, राज्य सरकार वेतन का पुनरीक्षण कर वर्ष 2023 की स्थिति में ठेका श्रमिकों के वेतन का निर्धारण किया जाए। संगठन इस संबंध में पत्राचार , बैठक, धरना/प्रदर्शन , जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन के माध्यम से ध्यानाकर्षण किया गया किंतु खेद का विषय है कि मध्य प्रदेश शासन श्रम विभाग द्वारा अधिसूचना क्रमांक 29000 – 250 दिनांक 25 / 09 / 2023 के मध्यम से न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 का हवाला देते हुए आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन मात्र 85 से 175 रुपए बढ़ाया गया जोकि अत्यंत हास्यास्पद है।
सरकार के द्वारा चुनावी समय में जहां एक तरफ रोजगार सहायकों, आगानवड़ी कार्यकर्ताओं, एवं अन्य विभाग के श्रमिकों को वर्तमान वेतन का दो गुणा करते हुए आदेश जारी किया गया वहीं विद्युत एवं अन्य विभागों के आउटसोर्स कर्मचारियों को संगठन के बार बार अनुरोध करने के बाद मात्र 85 से 175 रुपए बढ़ाया जाना है अत्यंत विचारणीय है ?
संगठन , सरकार के इस आदेश का कड़ा विरोध करते हुए मांग करता है की आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन निर्धारण वर्तमान महंगाई के अनुरूप एवं वास्तविक न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 का पालन करते हुए लगभग 20 हजार प्रतिमाह वेतन का निर्धारित किया जाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *