कांग्रेस की जनआक्रोश रथ ग्वालियर में

ग्वालियर. कांग्रेस की जनआक्रोश का नगरागमन हो गया है। अभी इन्दरगंज चौराहा से जन आक्रोश यात्रा पाटनकर बाजार की तरफ बढ़ रही है। जन आक्रोश के रथ पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व सांसद विवेक तन्खा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, ग्वालियर चम्बल के सह प्रभारी शिवभाटिया, स्थानीय नेताओं में महापौर शोभा सिकरबार, अशोक सिंह और जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा भी सवार थे।
जिस विधानसभा से रथ गुजर रहा था वहां के स्थानीय विधायक, प्रतिनिधि रथ में सवार हो रहे थे। शहर में कांग्रेस की जनआक्रोश को जनता का समर्थन मिल रहा है। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया जा रहा है और फूल बरसाये जा रहे हैं।दावेदार दिखा रहे दम, यह आखिरी मौका
विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण से ठीक पहले कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में टिकट के लिए दावेदारी कर रहे नेताओं के लिए अच्छा मौका है। टिकट की दावेदारी कर रहे कांग्रेस नेताओं ने पूरे शहर के अपने पोस्टर बैनर से पाट दिया है। जगह-जगह उनके समर्थक भीड़ जुटाकर यात्रा का स्वागत कर फूल बसरा रहे हैं। इस स्वागत कार्यक्रम के माध्यम से वह रथ में सवार वरिष्ठ नेतृत्व तक मैसेज देना चाहते हैं कि उनकी दावेदारी कितनी मजबूत है।
रथ के आगे पीछे चल रहे हजारों कार्यकर्ता
कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के आगे और पीछे बाइक व पैदल हजारों कार्यकर्ता व समर्थक चल रहे हैं। ग्वालियर शहर में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा तो उम्मीद से ज्यादा समर्थन मिलने के कारण नेताओं के चेहरे खिले हुए हैं।
यह है जन आक्रोश यात्रा का रूट
कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा ने विक्की फैक्ट्री से शहर में प्रवेश किया और इसके बाद झांसी रोड थाना, नाका चंन्द्रवदनी, शीतला सहाय चौराहा, दाल बाजार, ओल्ड हाईकोर्ट रोड इंदरगंज, ऊंट पुल होते हुए अभी पाटनकर चौराहा पहुंच गई है। यहां से यह जन आक्रोश यात्रा दौलतगंज, महाराज बाड़ा, सराफा होते हुए राम मंदिर, फालका बाजार, शिंदे की छावनी, से शब्दप्रताप आश्रम, कोटेश्वर मंदिर, घासमंडी, किलागेट, हजीरा, चार शहर का नाका, जति की लाइन होते हुए नारायण विहार के सामने से गोला का मंदिर, 7 नं. चौराहा, 6 न. चौराहा, अग्रसेन चौराहा, सदर बाजार होते हुए बारादरी चौराहा से मोहनपुर के लिए जाएगी।
यह हुए शामिल
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने आगे कहा कि जनआक्रोश यात्रा में कांग्रेस, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, मंडल कांग्रेस, सेक्टर कांग्रेस, सेवादल, यूवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, पार्षद, पूर्व पार्षद, विभाग प्रकोष्ठ सहित सभी कांग्रेसजन शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *