टीम इंडिया पर ‘वायरल अटैक’, कई खिलाड़ी बीमार
राजकोट. भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे आज गुजरात के राजकोट में खेला जाएगा। 5 अक्टूबर से शुरू हो रहे विश्व कप से पहले यह आखिरी वनडे है। इस बीच, टीम मैनेजमेंट और कप्तान रोहित शर्मा के सामने आई चुनौती आ गई है। दरअसल, इस मैच के लिए कुछ खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। वहीं कुछ ने छुट्टी ली है। समस्या तब बढ़ गई जब कुछ खिलाड़ी बीमार पड़ गए।
शार्दुल, शमी चयन के लिए उपलब्ध नहीं : रोहित
कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि शुभमन गिल सहित पांच खिलाड़ी उपलब्ध नहीं रहेंगे। गिल को विश्राम दिया गया है, जबकि कुछ खिलाड़ी वायरल से पीड़ित हैं और कुछ खिलाड़ियों ने घर लौटने का विकल्प चुना है। रोहित ने कहा, हमारे कुछ खिलाड़ी अस्वस्थ हैं और चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। कुछ खिलाड़ी निजी कारणों से घर लौट गए हैं। इसके अलावा कुछ खिलाड़ियों को विश्राम दिया गया है। अभी हमारे पास चयन के लिए केवल 13 खिलाड़ी मौजूद हैं। गिल को विश्राम दिया गया है, जबकि शमी, हार्दिक और शार्दुल निजी कारणों से घर लौट गए हैं। अक्षर पटेल इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं है।
राजकोट की पिच रिपोर्ट
राजकोट की पिच भी वैसी ही है, जैसी मोहाली और इंदौर में देखने को मिली है। यह मैदान इंदौर से बड़ा है, लेकिन यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए पूरी तरह अनुकूल है।
IND vs AUS, संभावित प्लेइंग XI
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, सीन एबॉट/जोश हेजलवुड, एडम ज़म्पा
