खालिस्तानियों और गैंगस्टर्स के पंजाब-हरियाणा और राजस्थान में 50 ठिकानों पर एनआईए के छापे
नई दिल्ली. राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी() ने गैंगस्टर और खालिस्तानी गठजोड के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। जांच एजेंसी ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, एनसीआर, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में लगभग 50 ठिकानों पर छापेमारी की है। एनआईए आतंकवादियों, गैंगस्टरों और ड्रग्स डीलर्स के बीच सांठ-गांठ को समाप्त करने के लिये लगातार कार्यवाही कर रही है। एनआईए की यह कार्यवाही ऐसे समय पर चल रही है, जब खालिस्तानी आतंकी हरदीपसिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा और भारत के बीच तनाव चल रहा है।
सबसे अधिक पंजाब में 30 ठिकानों पर एनआईए की टीम मौजूद हैं। वहीं, राजस्थान में 13, हरियाणा में4, उत्तराखं डमें 2, एनसीआर-दिल्ली और यूपी में 1-1 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। एनआईए सूत्रों के अनुसार विदेशों में बैठे खालिस्तानी और गैंगस्टर भारत में ग्राउंड वर्कर को हवाला चैनल से ड्रग्स और हथियार के लिये फंडिंग कर रहे हैं। गैंगस्टर-खालिस्तानियों की इसी फंडिंग चेन को खत्म करने के लिये एनआईए की कार्यवाही चल रही है।
पकड़े गये खालिस्तानियों ने किया खुलासा
एनआईए जांच में खालिस्तान-आईएसआई और गैंगस्टर नेक्सस पर कई इनपुट्स जुटाये हैं अभी तक गिरफ्तार हुए गैंगस्टर और खालिस्तानियों से पूछताछ में भी सामने आया है कि गैंगस्टर-खालिस्तानी नेक्सस का उपयोग टेरर फंडिंग, हथियार सप्लाई के साथ-साथ विदेशी धरती से देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिये किया जा रहा है। एनआईए ने अब विदेशी धरती से चल रहे खालिस्तानी और गैंगस्टर के समर्थकों पर बड़ा प्रहार शुरू कर दिया है।
