MP भाजपा ने एक और सीट पर घोषित किया प्रत्‍याशी

भोपाल.भाजपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए एक और सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी ने मोनिका बट्टी को अमरवाड़ा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।


दो सूची पहले ही घोषित कर चुकी है भाजपा
उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने कल ही 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। इससे पहले भी पार्टी 39 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
एक और नाम पर लगाई मुहर
आज भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने एक और नाम पर अपनी मुहर लगा दी। उल्लेखनीय है कि मोनिका शाह बट्टी अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *